चोरी की गई फॉर्च्यूनर कार को क्राइम ब्रांच एनआईटी ने पानीपत से की बरामद

फरीदाबाद : चोरी किए गए वाहनों के मामले में पुलिस कमिश्नर ओ पी सिंह ने अधिकारियों व पुलिस ईकाईयों को वाहन चोर के विरूद्ध सख्त कार्रवाई करते हुए गाडिय़ों की बरामदगी के लिए हर संभव प्रयास करने का निर्देश दिया गया है। निर्देश का अनुपालन करते हुए क्राइम ब्रांच एनआईटी की पुलिस टीम ने चोरी की गई लग्जरी कार फॉर्च्यूनर को पानीपत के बड़वाड़ माजरी गांव से बरामद कर लिया है।

मार्च 2021 में एनआईटी थाने में वाहन मालिक द्वारा उनकी लग्जरी कार फॉर्च्यूनर को अज्ञात द्वारा चोरी करने का मुकदमा दर्ज कराया गया था।

पुलिस द्वारा सूत्रों व तकनीकी मदद से पता चला कि पानीपत के बड़वाड़ माजरी गाँव में नकली राम के बेटे धीरज के घर चोरी की फाच्र्यूनर गाड़ी खड़ी है। बरामदगी की रणनीति बनाते हुए क्राइम ब्रांच की टीम बड़वाड़ माजरी गाँव पहुँची और धीरज के घर की घेराबंदी करने की तैयारी करने लगी। धीरज को जैसे ही पुलिस के आने की सूचना मिली, वह घर छोडक़र भाग गया।

अतत: पुलिस टीम ने घेराबंदी करते हुए फॉर्च्यूनर कार बरामद कर ही ली और गाड़ी को अपने साथ फरीदाबाद ले आई। पुलिस द्वारा आवश्यक कागजी कार्रवाई के बाद वाहन को उनके मालिक को सौंप दिया गया। आरोपी की तलाश जारी है उसको भी जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!