महिला की चाकू मारकर हत्या !

नोएडा, 16 सितम्बर ! नोएडा के सूरजपुर थाना क्षेत्र के देवला गांव में एक महिला की कथित तौर पर चाकू मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने बताया कि देर रात सूरजपुर थाना क्षेत्र के देवला गांव में एक महिला की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
पुलिस ने बताया कि मृतका की पहचान अभी नहीं हो पाई है। प्रथम दृष्टया ऐसा लग रहा है कि कोई व्यक्ति महिला को अपने साथ यहां लाया और फिर उसकी हत्या कर दी। पुलिस को महिला के साथ बलात्कार किए जाने का भी संदेह है।



