लोकल पर वोकल प्रतियोगिता से देश के उद्यमियों को हौसला मिलेगा : मूलचंद शर्मा

फरीदाबाद 4 जुलाई। शहर की जानी-मानी सामाजिक संस्था मिशन जागृति के द्वारा लोकल पर वोकल के लिए ऑनलाइन स्लोगन प्रतियोगिता का शुभारंभ हरियाणा के केबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा के द्वारा किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि जिस प्रकार माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को आत्मनिर्भर बनाने के लिए लोकल सामानों के लिए लोगों को ज्यादा से ज्यादा प्रचार प्रसार करने के लिए लोकल पर वोकल होने के लिए आगे आने के लिए कहा है। इसी कड़ी में मिशन जागृति के द्वारा यह प्रतियोगिता बहुत कारगर सिद्ध होगी।
इस अवसर पर वार्ड 1 के पार्षद मुकेश डागर ने कहा कि मिशन जागृति हमेशा ही लोगों को जागरूक करती रही है और इसी कड़ी में संस्था के द्वारा यह कदम सराहनीय है। इस प्रतियोगिता के कोऑर्डिनेटर हिमांशु भट्ट ने बताया कि इस प्रतियोगिता में जितने भी प्रतिभागी हिस्सा लेंगे, सभी को डिजिटली सर्टिफिकेट दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त पहले 3 प्रतिभागियों को विशेष इनाम से नवाजा जाएगा। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रतिभागियों का परिणाम मिशन जागृति की फेसबुक पर उनके द्वारा पोस्ट किए गए स्लोगन को कितने लोगों के द्वारा पसंद किया जाता है, वह संस्था की तीन लोगों की निर्णायक मंडल करेगा। सभी को निर्णायक मंडल का निर्णय स्वीकार करना होगा।



