डाउट क्लासेज लेने की परमिशन को लेकर यूनाइटेड प्राइवेट स्कूलस एसोसिएशन ने जिला शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन सौंपा

फरीदाबाद 27 नवम्बर। यूनाइटेड प्राइवेट स्कूलस एसोसिएशन के प्रधान नंदराम पाहिल व महासचिव राजेश मदान ने जिला शिक्षा अधिकारी से मुलाकात की और उन्हें शिक्षा मंत्री हरियाणा सरकार के नाम एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा गया कि 10वीं और 12वीं की बोर्ड की परीक्षायें बिल्कुल नजदीक हैं और परीक्षायें भी अपने निर्धारित समय पर होनी हैं। आठवीं कक्षा का बोर्ड परीक्षा कराने का भी निर्णय लिया गया है। ऐसे में बिना छात्रों के स्कूल आये परीक्षा फार्म भरने में मुश्किल है। सभी प्राइवेट स्कूल ऑनलाइन क्लासेज दे रहे हैं जिससे ऐसे छात्रों को ऑनलान शिक्षा लेने में असुविधा हो रही है और इन छात्रों को परीक्षा में दिक्कत का सामना करना पड़ेगा। अत: यदि आप ऐसे छात्रों के लिए विद्यालय आकर अपने डाउट क्लासेज लेने की परमिशन दे देते हैं तो जो शिक्षा का नुकसान हो रहा है उसकी भरपाई की जा सके।

उन्होंने कहा कि वह आश्वासन देते हैं कि वह सरकार द्वारा जारी गाइड लाइन का पूरा ध्यान रखते हुए सामाजिक दूरी, स्कूल सैनेटाइज कराना, सभी का तापमान मापना, मास्क पहनना आदि का पूर्ण रूप से पालन किया जाएगा। उन्होंने ज्ञापन में सरकार से निवेदन किया कि उनकी निम्नलिखित समस्याओं का शीघ्र निपटारा किया जाए।

  1. अस्थायी मान्यता प्राप्त स्कूल को एक वर्ष की एक्सटेंशन का पत्र शीघ्र जारी किया जाए ताकि उनके विद्यार्थी बोर्ड की परीक्षा दे सकें।
  2. अस्थायी मान्यता प्राप्त स्कूल के पोर्टल शीघ्र खोल दिए जाएं।
  3. आर्थिक संकट से जूझ रहे प्राइवेट स्कूल के बिजली के बिल उपयोग के आधार पर दिए जाएं न कि एवरेज बिल के आधार पर।
  4. सरकार द्वारा 9वीं और 11वीं कक्षा के लिए निदेशालय द्वारा जारी पत्र के अनुसार 31 दिसम्बर तक राजकीय स्कूल को विद्यार्थियों को प्रवेश देने के लिए कहा है, उनका अनुरोध है कि प्राइवेट स्कूल को भी सामान रूप से 31 दिसम्बर तक दाखिला देने की अनुमति प्रदान की जाये।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!