‘वाल्मीकि अंबेडकर शिक्षा मिशन’ के बैनर तले एक शिक्षा सेमिनार का किया गया आयोजन

फरीदाबाद : बच्चों को शिक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए बाल भवन एन.आई.टी. फरीदाबाद में ‘वाल्मीकि अंबेडकर शिक्षा मिशन’ के बैनर तले एक शिक्षा सेमिनार का आयोजन किया गया। जिसमें सत्यपाल वाल्मीकि (अस्सिस्टेंट कमिश्नर जीएसटी), डॉ0 संदीप (एसोसिएट प्रोफेसर दिल्ली विश्वविद्यालय) डॉ. विवेक आंनद चंद्रवाल (असिस्टेंट प्रोफेसर गवर्मेंट कॉलेज फरीदाबाद), डॉ. राधा वाल्मीकि (प्रवक्ता-इतिहास व प्रख्यात कवियत्री उत्तराखंड), डॉ. धर्मवीर वाल्मीकि (असिस्टेंट प्रोफेसर, दिल्ली विश्वविद्यालय), कमलेश शास्त्री जिला बाल कल्याण अधिकारी आदि विशिष्ट वक्तागण के तौर पर शामिल रहे।

सेमिनार की अध्यक्षता संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल चंडाल ने की व बच्चों को जागरूक करते हुए सत्यपाल वाल्मीकि (आई.आर.एस.) ने कहा कि शिक्षा ही हमारे भविष्य का निर्माण करती है। शिक्षा हमें एक सभ्य इंशान बनाकर हमें जीना सिखाती है। प्रोफेसर विवेक आनंद चंद्रवाल ने कहा कि शिक्षा के बगैर व्यक्ति का जीवन अंधकारमय हो जाता है। इसलिये हालात चाहे जितने भी कठिन हों शिक्षा प्राप्त करना बेहद जरूरी है। डॉ. राधा वाल्मीकि ने कहा कि बेटों के साथ-साथ बेटियों का भी शिक्षा प्राप्त करना बेहद जरूरी है क्योंकि जब एक बेटी पढ़ती है तो वह पीढिय़ों को सँवारती है। समाज व राष्ट्र के उत्थान के लिए बेटियों का शिक्षित होना बेहद जरूरी है।

डॉ. धर्मवीर वाल्मीकि ने बच्चों को शिक्षा का संदेश देते हुए कहा कि शिक्षा वो साधन है जिसके बल पर आप बुलन्दियों को छू सकते हैं। शिक्षा के बगैर मानव का जीवन अधूरा है। जयपाल बैनीवाल जिला अध्यक्ष फरीदाबाद ने कहा कि हम समाज व देश को एक शिक्षित व सभ्य नागरिक देकर बेहतर राष्ट्र का निर्माण करना चाहते हैं। संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल चंडाल ने अपने अंतिम सम्बोधन में सेमिनार में आये हुई सभी अतिथिगणों का विशेष रूप से धन्यवाद कर स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया व सेमिनार में आये सभी पढऩे वाले छात्रों व अभिभावकों का धन्यवाद कर बच्चों की बेहतर शिक्षा के लिये सभी से आह्वान किया। व संकल्प लिया कि वाल्मीकि अंबेडकर शिक्षा मिशन की टीम समाज के हर वर्ग के जरूरतमंद बच्चे की बेहतर शिक्षा के लिये हमेशा प्रयासरत रहेगा और शिक्षा के साथ-साथ पर्यावरण बचाओ अभियान पर भी निरन्तर काम करेगा।

सेमिनार में विशेष रूप से उपस्थित गणमान्य साथी मुकेश बैनीवाल राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, राधे वाल्मीकन राष्ट्रीय मुख्य सलाहकार, सुनील लौहट कोषाध्यक्ष, सन्दीप सौदे सचिव, आनंद शास्त्री प्रदेश अध्यक्ष उत्तर प्रदेश, मनोज बलगुहेर प्रदेश अध्यक्ष हरियाणा, सुभाष पारछा प्रदेश उपाध्यक्ष, ऋषि काँगड़ा प्रदेश महासचिव, विशाल पारछा जिला उपाध्यक्ष फरीदाबाद, सुनील सारसर जिला कोषाध्यक्ष, जगदीश बैनीवाल जिला अध्यक्ष पलवल, मनोज मास्टर महासचिव जिला पलवल, सुनील बैनीवाल जिला उपाध्यक्ष पलवल, सुंदर मानपुरिया कोषाध्यक्ष पलवल, एडवोकेट भारत, रामकुमार, सुनील लौहट, नरेंद्र कीर, नरेंद्र नम्बरदार, रवि चौटेले आदि शामिल रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!