40 किलोग्राम पटाखों सहित आरोपी को पुलिस चौकी पर्वतीय कॉलोनी की टीम ने किया गिरफ्तार

फरीदाबाद : माननीय अदालत के द्वारा अवैध पटाखों की बिक्री पर लगाई गई रोक के चलते पुलिस आयुक्त ओमप्रकाश नरवाल IPS, के द्वारा अवैध पटाखें बेचने वालो के खिलाफ कार्रवाई के दिए गए दिशा-निर्देश के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए पर्वतीय कॉलोनी पुलिस टीम ने पटाखों के साथ गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी मुकेश निवासी संजय एंक्लेव पार्ट-1 का रहने वाला है। पुलिस टीम के द्वारा आरोपी को गुप्त सूत्रों से प्राप्त सूचना से काबू किया गया है। आरोपी की तलाशी लेने पर आरोपी से 40.2 किलो ग्राम पटाखें बरामद किए गए है। जिसके खिलाफ थाना सारन में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि उसने पटाखे पैसे कमाने के लालच में आकर बेचने शुरु किए है। पूछताछ के बाद आरोपी के साथ नियमानुसार कार्रवाई की गई।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!