रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन सैक्टर-18 ए ने भाजपा प्रत्याशी से चाय पर चर्चा की

फरीदाबाद (मनीष शर्मा) : रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन सेक्टर-18ए द्वारा भाजपा फरीदाबाद लोकसभा प्रत्याशी कृष्ण पाल गुर्जर का चाय पर चर्चा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन आरडब्यूए के महासचिव नरेन्द्र जैन एवं समाज सेवी विकास जैन द्वारा किया गया। जिसमें दिगंबर जैन समाज एवं आरडब्ल्यूए द्वारा कृष्णपाल गुर्जर को स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। नरेंद्र जैन ने सभी आए हुए लोगों से 25 मई को ज्यादा से ज्यादा मतदान करने की अपील की। कार्यक्रम में प्रदीप जैन, ऋषभ जैन, कृष्ण पहलवान, कुलदीप सिंघल, मनीष जैन, जतिन गर्ग, ए आर वोहरा, डॉक्टर अशोक चांदना, नंदा जैन, डॉ सुरेन्द्र दत्ता विशेष तौर पर उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!