वैश्य विकास मंच द्वारा पुनर्विवाह परिवार मिलन समारोह का किया गया आयोजन

फरीदाबाद : वैश्य विकास मंच द्वारा पुनर्विवाह परिवार मिलन समारोह का आयोजन नीलम बाटा रोड स्थित वैश्य भवन में किया गया। मंच के प्रधान नानक चंद अग्रवाल व महासचिव कैलाश चंद अग्रवाल ने बताया कि इस कार्यक्रम में 80 लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया है।

इसी कड़ी में मंच के पदाधिकारी केदारनाथ अग्रवाल व दिनेश मित्तल ने बताया कि मंच के द्वारा इस तरह के कार्यक्रम पिछले 25 साल से किए जा रहे हैं जिसमें अभी तक हजारों परिवारों के रिश्ते तय हो चुके हैं। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में पवन गोयल, अजय बंसल, धर्मवीर गुप्ता, रामकिशोर अग्रवाल, विनेश अग्रवाल, आई सी गुप्ता, अशोक मित्तल ,सतीश जैन, डॉ तरुण गर्ग आदि लोगों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।



