वॉर्ड नम्बर 20 ग्रीनफील्ड कॉलोन की रोड नंबर 69 में आरएमसी रोड बनने के काम हुआ शुरु

फरीदाबाद : वॉर्ड नम्बर -20 में विकास का पहिया लगातार घूम रहा है। ग्रीनफील्ड कॉलोनी में पार्षद हेमा बैसला के पिता एवं पूर्व पार्षद कैलाश बैसला ने कॉलोनी की इंफास्ट्रक्चर को मजबूत करते हुए इस बार रोड नंबर 69 की सडक़ को आरएमसी से बनाने के काम का शुभारंभ किया। इस मौके पर पूर्व पार्षद कैलाश बैसला ने बच्ची हनी गर्ग का हाथ लगाकर नारियल फोडक़र लाखों रुपये की लागत से बनने वाली सडक़ का उद्घाटन किया। इस अवसर लोगों ने पूर्व पार्षद कैलाश बैसला का फूल-मालाओं से स्वागत किया। वहीं कैलाश बैंसला जिंदाबाद के नारे भी लगाए गए।

करीब 15 सालों के बाद बन रही सडक़ को लेकर लोग काफी खुश नजर आए। सडक़ निर्माण कार्य शुरु होने पर सैंकड़ों लोग मौजूद रहे। इस मौक पर लोगों ने कैलाश बैंसला के समक्ष कुछ समस्याएं रखी। जिस पर कैलाश बैंसला ने जल्द पूरा करने का आश्वासन दिया।

शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान लोगों को संबोधित करते हुए कैलाश बैंसला ने कहा कि जिस सडक़ का निर्माण कार्य आज शुरू हुआ है। यह सडक़ काफी सालों से लंबित पड़ी हुई थी। रोड 69 सडक़ में करीब 14 लाख का बजट निर्धारित किया गया है। इस आरएमसी सडक़ का निर्माण सिर्फ चार दिन में पूरा कर लिया जाएगा। यही नहीं सडक़ को खूबसूरत बनाने के लिए पौधे भी लगाए जाएगें।

कैलाश बैसला ने कहा कि उनका सपना है कि उनके वॉर्ड में इंफास्ट्रक्चर मजबूत हो क्योंकि इंफास्टक्चर मजबूत होना किसी भी जगह के विकास को दर्शाता है। यही कारण है कि अब तक करीब 100 से ज्यादा सडक़े वह बनवा चुके है। पूर्व पार्षद कैलाश बैंसला ने कहा कि अब तक वह डेढ़ करोड से भी ज्यादा फण्ड अपनी पर्सनल पॉकेट से देकर सडक़ निर्माण करा चुके हैं। यह काम आगे भी जारी रहेंगा।

इस मौके पर प्रेमनाथ शर्मा समाजसेवी ने कहा कि अर्बन इम्प्रूवमेंट कंपनी के चेयरमैन प्रोफेसर भारत भूषण और पूर्व पार्षद कैलाश बैंसला के सहयोग के बिना ग्रीनफील्ड कॉलोनी में सीमेंटेड सडक़ों को बनते देखने का सपना कभी पूरा नहीं हो सकता था। रोड 69 के निर्माण कार्य के दौरान अशोक त्रेहान, बीआर गर्ग, दिपांशु गुप्ता, निलियम गुप्ता, ममता गुप्ता, मीना जयसवाल, जानकी खुल्लर, आर के चौधरी, प्रति भाटिया, डॉ हिमांशु सहित काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!