शनिवार को आयोजित किया जाएगा 7वां अंतरराष्ट्रीय हथकरघा दिवस

फरीदाबाद, 6 अगस्त। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आग्रह पर टेक्सटाइल मंत्रालय,भारत सरकार के दिशा-निर्देशानुसार हरियाणा खादी व ग्राम उद्योग बोर्ड जिला स्तर पर आगामी 7 अगस्त को अपना सातवाँ राष्ट्रीय हथकरघा दिवस मना रहा है। यह जानकारी जिला खादी एवं ग्राम उद्योग बोर्ड के अधिकारी अनिल दलाल ने आज यहाँ देते हुए बताया कि जैसा कि विधित है कि हम इस बार 75 साल की आजादी का जशन मना रहे हैं। इसी कड़ी मे केन्द्र व राज्य सरकार का प्रयास कि हथकरघा उत्पादों को ख़रीदकर अपने हथकरघा बुनकरों को पहचाना जाये और #माईहैन्डलूममाईप्राइड का उपयोग करके इसे सांझा किया जा रहा है।

उन्होंने जिला खादी व ग्राम उद्योग बोर्ड के हथकरघा बुनकरों से अनुरोध किया है कि हथकरघा उत्पादों के लिए राज्य मे एक विशेष बिक्री अभियान शुरू किया जाना है। जिसके द्वारा भारतीय हथकरघा कपड़े खरीदने और #माईहैन्डलूममाईप्राइड का उपयोग करके अपने सोशल मीडिया अकाउंट के माध्यम से उसी की तस्वीरे पोस्ट करने के लिये प्रोत्साहित किया जा रहा है। यदि किसी हथकरघा बुनकर को हैशटैग के उपयोग करने में किसी तरह की समस्या का सामना करना पड़ता है। तो वह हरियाणा खादी व ग्राम उद्योग बोर्ड बेज नम्बर 63-66 सेक्टर-2 पंचकूला या https://harkhadi.in/ अथवा 0172-2560409 पर संपर्क सकता है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!