वहान चोरी करने वाले 2 आरोपियों को क्राइम ब्रांच ऊंचा गांव की टीम ने सीएनजी ऑटो व मोटरसाइकिल सहित सीएनजी ऑटो व मोटरसाइकिल सहित किया गिरफ्तार

फरीदाबाद : क्राइम ब्रांच ऊंचा गांव प्रभारी जगबीर सिंह की टीम ने वहां चोरी करने वाले दो आरोपियों को अलग-अलग स्थान से गिरफ्तार किया है।
पुलिस प्रवक्ता सुबे सिंह ने बताया कि संदीप उर्फ चिंटू और अरुण उर्फ अन्नू का नाम शामिल है। दोनों आरोपी फरीदाबाद के अनखीर के रहने वाले हैं। क्राइम ब्रांच टीम ने अपने सूत्रों से प्राप्त सूचना से आरोपी संदीप उर्फ चिंटू को थाना आदर्श नगर की मोटरसाइकिल चोरी के मामले में मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार किया है तथा आरोपी अरुण को थाना मुजेसर की सीएनजी ऑटो चोरी के मामले में फोटो सहित गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ में सामने आया कि आरोपियों ने वाहनों को बेचने के लिए चोरी किया था। दोनों आरोपियों को पूछताछ के बाद अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है।



