श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर सेक्टर-16 फरीदाबाद सभा ने एक लाख रुपए का चेक कोरोना रिलीफ फंड के लिए दिया

फरीदाबाद, 16 अप्रैल। आज देश में कोरोना वायरस जैसी महामारी फैली हुई है जिसको देखते हुए कई संस्थाएं लोगों को खाने-पीने का सामान देकर उनकी मदद कर रही हैं व कोरोना रिलीफ फंड में दान दे रही हैं। इसी कड़ी में श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर सेक्टर-16 फरीदाबाद सभा ने 100000/- रुपए का चैक मंदिर प्रधान डी. पी.जैन के नेतृत्व में हरियाणा कोरोना रिलीफ फंड के लिए मुख्यमंत्री के राजनीतिक सचिव अजय गौड़ को उनके निवास पर सौंपा। चेक देते समय एस. पी. शर्मा, आर. सी. शर्मा, रविन्दर मंगला, जीवन बेदी आदि लोग उपस्थित थ्ेा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!