गली पाठशाला को दी डिजिटल इंडिया की सुविधा

गुरुग्राम (मदन लाहौरिया) 29 जनवरी। आज देश में शिक्षा लगातार महंगी होती जा रही है! गरीब व जरूरतमंद परिवारों के बच्चें शिक्षा महंगी होने की वजह से पढ़ नहीं पाते! सरकारी स्कूलों की हालात ज्यादातर ठीक नहीं है! निजी स्कूलों की पढ़ाई बहुत महंगी होती जा रही है! इन सब कारणों को देखते हुए दिल्ली निवासी सतीश गुप्ता के मन में एक ख्याल आया कि क्यों न छोटे बच्चों को पढ़ाने के लिए डिजिटल सिस्टम तैयार किया जाये जिस से गरीब से गरीब परिवार का बच्चा भी डिजिटल पढ़ाई कर सके! सतीश गुप्ता ने शिक्षा को डिजिटल करने के लिए पहले ट्रेनिंग ली और फिर बड़ी लगन व मेहनत से छोटे बच्चों की प्रिंटिड किताबों को धीरे धीरे डिजिटल करना शुरू किया तो कुछ समय बाद उन्हें सफलता मिलनी शुरू हुई और फिर उन्होंने एनसीआरटी की कई कक्षाओं की हिंदी व अंग्रेजी की प्रिंटिड किताबों को डिजिटल करना शुरू किया और सफलता की ओर अग्रसर होते चले गये! इस काम में उन्हें उनके पिता हरीश चंद्र गुप्ता व माता लक्ष्मी देवी गुप्ता तथा उन की पत्नी का भरपूर सहयोग मिला! उन्होंने कई जगह लैपटॉप भी लगवा कर जरूरतमंद बच्चों को इस डिजिटल सुविधा से पढ़ाने के लिए सहयोग किया! फिर इस के बाद उन के मन में ख्याल आया कि जरूरतमंद बच्चों के लिए एक बड़ी एलईडी स्क्रीन लगवा कर उन्हें डिजिटल शिक्षा पढ़ाई जाये तो इस कार्य के लिए नई दिल्ली की शंकर रोड स्थित गली पाठशाला को चयनित किया गया!

हरीश जीएसपीएल 31 सेवा संस्थान के प्रमुख हरीश चंद्र गुप्ता व सतीश गुप्ता ने शिक्षा सेवा इकाई के अंतर्गत नई दिल्ली शंकर रोड़ स्थित कविता नारायणन के द्वारा संचालित गली पाठशाला को जरूरतमंद बच्चों को पढ़ाने के लिए 32 इंची एलईडी डिजिटल स्क्रीन प्रदान की! जरूरतमंद बच्चों को पढ़ाने के लिए साथ में ही लगभग 150 किताबें अधिकतम ज्ञान के साथ बोलने वाली डिजिटल किताबें हिंदी और अंग्रेजी उच्चारण के साथ नर्सरी, पहली, दूसरी और छटी व सातवीं कक्षा की एनसीआरटी अंग्रेजी की किताबों में मुश्किल शब्दों का हिंदी अर्थ भी उच्चारण के साथ मुफ़्त प्रदान किया गया!

इस बारे में जब सतीश गुप्ता से बात की गई तो उन्होंने बताया कि सारी दुनिया को हिंदी पढ़ाने के लिए और भारत के सभी लोगों को डिजिटल इंडिया में शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी बनाने के प्रयास के तहत उनके द्वारा बनायी गयी सभी किताबें हमेशा के लिए मुफ़्त उपलब्ध है! आगे उन्होंने बताया कि सभी लोग जिन के पास स्मार्ट टेलीविजन व स्मार्ट फोन है वे सभी लोग अपने घर पर किसी भी समय चाहे बच्चें हों या किसी भी उम्र के अनपढ़ या कम पढ़े लिखे लोग हिंदी अंग्रेजी मुफ़्त में पढ़ लिख सकते हैं!

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!