सडक़ सुरक्षा नियमों के लिए जागरूकता सेमिनार आयोजित

पलवल ! पलवल के उपायुक्त नरेश कुमार निर्देशानुसार तथा जिला रैडक्रॉस शाखा के सचिव विकास कुमार के मार्गदर्शन में सडक़ सुरक्षा सप्ताह के उपलक्ष्य में सडक़ सुरक्षा नियमों के लिए जागरूकता सेमिनार आयोजित किया गया। सेमिनार में लगभग 120 युवाओं ने भाग लिया। सेमिनार के दौरान सभी प्रतिभागियों को सडक़ सुरक्षा नियमों की विस्तार से जानकारी दी गई, साथ ही सडक़ सुरक्षा नियमों की पालना हेतु शपथ भी दिलाई गई। इस अवसर पर दुर्घटना के समय घायल को एम्बुलेंस तथा स्वयं के वाहन में ले जाने की विधियां विस्तार से बताई गई। सभी प्रतिभागियों को घायल को जरूरत अनुसार दी जाने वाली प्राथमिक सहायता के बारे में भी प्रशिक्षण दिया गया।

इस अवसर पर प्रबंधक कमेटी के सदस्य बिक्रम सिंह यात्री, जिला रेडक्रास के प्रशिक्षण अधिकारी महेश मलिक व अंकित सोरौत तथा स्वयंसेवक सूर्यकांत ने विस्तार से प्रयोगात्मक तरीकों से सडक़ सुरक्षा बारे जागरूक किया।



