रोटरी क्लब ऑफ एक्सीलेंस ने सरकारी विद्यालय डीग में पौधे रोपे

बल्लभगढ़ (मनीष शर्मा) : राजकीय माध्यमिक विद्यालय डीग में रोटरी क्लब आफ एक्सीलेंस के नवनियुक्त प्रधान शरद चन्द, जनरल सेक्रेटरी सुमित गर्ग, कोषाध्यक्ष प्रशांत, एडवोकेट जनरल मनोज सिंधु और उनकी टीम के द्वारा विद्यालय प्रांगण में आंवला, नींबू, बेलपत्तल, समी, अमरूद, केला, फाइकस और अशोक के पौधे लगाए। विद्यालय के मुखिया समर देशवाल ने सभी अतिथियों का माला पहना कर स्वागत किया तथा विद्यालय के संस्कृत अध्यापक रघु वत्स ने धन्यवाद किया। इस मौके पर सभी रोटेरियन ने विद्यालय के सभी छात्रों को नोटबुक वितरित कीं। रोटेरियन ने विद्यालय को गोद लिया हुआ, जोकि समय-समय पर छात्रों और विद्यालय की जरूरतों को पूरा करते हैं। अब रोटेरियन छात्राओं के लिए शौचालय बनाने का शुभारंभ कर रहे हैं।

इस मौके पर सिद्धांत सिंगल, अमित जैन, दीपक प्रसाद, मनीष अग्रवाल, रिभु आर्य तथा फर्स्ट ऑफ लेडी आफ क्लब दीक्षा गुप्ता, निशु गर्ग अगले आने वाली प्रधान गरिमा गुप्ता, विकास गरोडिया व भागीरथ शास्त्री, तेजपाल यादव, धर्मवीर नम्बरदार, गांव के सरपंच पप्पू यादव, भवीचन्द, रघु वत्स, सुनील कुमार, खुशवन्द, रविन्दर अहलावत, तुहीराम, अनील कुमार, माया शर्मा, निशा रानी, स्वाती नरवाल अध्यापक विशेष रूप से उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!