समाजसेवी रविन्द्रपाल फरीदाबादी ने जवाहर कॉलोनी ओल्ड पोस्ट ऑफिस वाली गली को किया बंद

फरीदाबाद 4 मई। अपनी सुरक्षा अपने हाथों में है क्योंकि गली-मोहल्ले में रोज लोग आते रहते हैं चाहे वह रहेड़ी वाले हो या आने जाने वाले लोग हों, इसलिए पहले अपने एरिया को बचना लोगों की जिम्मेदारी बनती है। इसी जिम्मेवारी को निभाते हुए समाजसेवी रविन्द्रपाल फरीदाबादी ने अपने साथियों के साथ मिलकर जवाहर कॉलोनी ओल्ड पोस्ट ऑफिस वाली अपनी गली को सभी गली वासियों के साथ मिलकर बन्द कर दिया है। वह रोज अपनी गली को दो बार यानी सुबह-शाम सेनेटाइजर छिडक़ कर कोरोना मुक्त कर रहे हैं। इसमें संदीप, रवि, जतिन, अजय रावत, विजय रावत आदि लोग साथ दे रहे हैं।



