राष्ट्रीय महिला जागृति मंच उदयपुर टीम ने मनाया राष्ट्रीय बालिका दिवस

फरीदाबाद! राष्ट्रीय महिला जागृति मंच ने उदयपुर, राजस्थान में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश अनुसार हैप्पी होम प्रताप नगर विद्यालय में राष्ट्रीय बालिका दिवस मनाया गया। इस आयोजन में प्रभात फेरी, चित्रकला एवं पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई।

राष्ट्रीय महिला जागृति मंच उदयपुर जिला अध्यक्षा सुरभि मेनारिया धींग ने बताया की इस आयोजन से बच्चियों में कला के प्रति रुचि जागृत होती है और हम समय-समय पर ऐसे आयोजन करते रहते हैं। संगठन की राष्ट्रीय चेयरपर्सन अम्बिका शर्मा व राष्ट्रीय अध्यक्ष ज्योति सैनी ने कार्यक्रम की सराहना की। कार्यक्रम में उषा गायकवाड क्लब सचिव, पिंकी शर्मा, रेखा भाणावत, सुंदरी छतवानी, अंजू सोनी, सुषमा अरोड़ा, जगदीश अरोड़ा, मीना मंडोत व अन्य कई लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!