सराय ख्वाजा फाटक पर एचएसआरडीसी द्वारा बनाए जाने वाले ओवर ब्रिज को लेकर डिप्टी जीएम को ज्ञापन सौंपा

फरीदाबाद। गुरुकुल इंद्रप्रस्थ प्रबंध समिति कार्यकारिणी की एक आवश्यक बैठक समिति के उप कार्यालय पर आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता गुरुकुल इंद्रप्रस्थ में प्रबंध समिति के नवनियुक्त कार्यकारी प्रधान ओ.पी. शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक की शुरुआत गायत्री मंत्र के साथ की गई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि सराय ख्वाजा फाटक पर एचएसआरडीसी द्वारा बनाए जाने वाले ओवर ब्रिज का नामकरण वयोवृद्ध स्वतंत्रता सेनानी आर्य शिरोमणि स्वामी श्रद्धानंद के नाम पर किया जाए। अगर ऐसा किया जाता है तो जनता के उपयोग में आने वाले ओवर ब्रिज के लिए दी जाने वाली जमीन निशुल्क उपलब्ध करा दी जाएगी। पुल के निर्माण के बाद सराय व अनंगपुर, लकड़पुर, शिव दुर्गा विहार के अलावा अन्य कई क्षेत्रों के लोगों के बीच आवागमन सुगम हो जाएगा।
पुल के लिए निशुल्क जमीन उपलब्ध कराने के संदर्भ में नवनियुक्त कार्यकारी प्रधान ओ.पी. शर्मा के नेतृत्व में समिति के अन्य कई सदस्यों ने एचएसआरडीसी के डिप्टी जीएम प्रवीण चौधरी को एक ज्ञापन भी दिया। ज्ञापन देने वालों मे पी.के. मित्तल, प्रबंध समिति के उप प्रधान संतराम शर्मा व प्रबंध समिति के सचिव जगदीश आर्य भी विशेष रूप से मौजूद थे।
समिति के कार्यकारी ओ.पी. शर्मा का कहना है कि पब्लिक उपयोग के लिए बनाए जा रहे ओवर ब्रिज के बन जाने के बाद क्षेत्र के लाखों लोगों को फायदा होगा तथा गुरुकुल इंद्रप्रस्थ प्रबंध समिति इस नेक काम में अपनी ओर से आहुति डालना चाहती है। उन्होंने उम्मीद जताई कि इस नेक काम में सभी पक्षों का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा।



