ससुर ने दामाद पर हमला कर किया घायल

फरीदाबाद, 11 जून। सेक्टर 16 चौकी क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव दौलताबाद में एक ससुर ने अपने साथियों के साथ मिलकर अपने दामाद पर हमला बोल कर उसे घायल कर दिया। हमले के संदर्भ में घायल के पिता द्वारा दी गई शिकायत पर सेक्टर-16 से चौकी पुलिस ने रोजनामचा में शिकायत दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।
घायल नरेंद्र के पिता हरकेश द्वारा सेक्टर-16 चौकी में दी गई शिकायत में कहा गया है कि फरवरी माह में उसके पुत्र नरेंद्र की शादी दिल्ली निवासी राजेंद्र की पुत्री मीनाक्षी के साथ हुई थी तथा शादी के बाद से ही मीनाक्षी परिजनों के साथ गलत व्यवहार करने लग गई । शिकायत में कहा गया है कि बात ज्यादा ने बिगड़े इस सोच को लेकर नरेंद्र अपनी पत्नी मीनाक्षी को कल उसके मायके छोड़ आया था तथा बाद में मीनाक्षी वापस फरीदाबाद आ गई तथा घर आकर हंगामा करने लगी। इसी बीच मीनाक्षी का पिता राजेंद्र अपने पुत्र रवि व चार पांच और लोगों के साथ वहां आ गया तथा आते ही उन्होंने नरेंद्र के साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। ससुर द्वारा किए गए हमले में नरेंद्र घायल हो गया। इस संदर्भ में नरेंद्र के पिता हरकेश ने सेक्टर-16 चौकी में शिकायत दे दी है।
क्या कहते है चौकी प्रभारी : सेक्टर 16 चौकी इंचार्ज का कहना है कि शिकायत को रोजनामचे में दर्ज कर लिया गया है तथा तफ्तीश के बाद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया जाएगा।



