खेल नर्सरी संचालन की इच्छुक संस्थान 15 अप्रैल तक करें आवेदन: जिला खेल अधिकारी देवेंद्र सिंह

– इच्छुक अपना आवेदन सेक्टर-12 स्थित जिला खेल कार्यालय में प्रस्तुत करें
फरीदाबाद, 07 अप्रैल। जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी देवेंद्र सिंह ने बताया कि खेल विभाग हरियाणा द्वारा गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी सत्र 2023-24 के लिए सरकारी/निजि शिक्षण संस्थानों में तथा निजि खेल संस्थानों, (निजि अकादमियां, निजि खेल प्रशिक्षण) में खेल नर्सरियां चलाने बारे निर्णय लिया गया था। इस बारे आगे जानकरी देते हुए जिला खेल एंव युवा कार्यक्रम अधिकारी देवेन्द्र सिंह ने बताया कि इच्छुक स्कूल/संस्थान खेल नर्सरी के आवेदन पत्र विभाग द्वारा विभागीय वेवसाईट से प्राप्त कर सकते हैं या किसी भी कार्यदिवस में आकर सेक्टर-12 स्थित जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी के कार्यालय से भी प्राप्त कर सकतें है।
खेल नर्सरी के चलाने हेतू इच्छुक संस्थान दिनांक 15.04.2023 तक अपना आवेदन जिला खेल कार्यालय में प्रस्तुत कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी के कार्यालय से संपर्क किया जा सकता है।



