तिरंगा झंडा हर भारतीय के लिए गौरव का प्रतीक है : उमेश भाटी

फरीदाबाद : आजादी के अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा कार्यक्रम अभियान को सफल बनाने के लिए अशोका एंकलेव स्थित प्रदेश प्रवक्ता जजपा उमेश भाटी के कार्यालय पर झंडा वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें आस-पास से काफी संख्या में लोगों ने पहुंचकर इस अभियान को सफल बनाने में सहयोग दिया। मौके पर प्रदेश प्रवक्ता जजपा उमेश भाटी ने लोगों “हर घर तिरंगा” तिरंगा का नारा लगाते हुए लोगों को झंडा और डंडा वितरित किया।

लोगों को संबोधित करते हुए उमेश भाटी ने कहा कि आजादी के 75 वें अमृत महोत्सव अभियान को लेकर पूरे देश में एक अलग तरह की अलख जगी हुई है हर घर तिरंगा अभियान के तहत लोगों को जोड़ते हुए देशभक्ति से सराबोर किया जा रहा है। लोगों को हर घर तिरंगा अभियान में भागीदार बनने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। आज से 80 वर्ष पहले आज ही के दिन यानी 8 अगस्त 1942 को ही भारत छोडो आन्दोलन का आह्वान गान्धी जी द्वारा मुंबई में किया गया था जो आगे चल कर एक जन अभियान बना। अब देश की आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने के बाद एक बार फिर लोगों में काफी उत्साह और जोश देखने को मिल रहा है।

उमेश भाटी ने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव के मौके पर देशभर में कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। आजादी की 75वीं वर्षगांठ को यादगार बनाने के लिए सरकार ‘हर घर तिरंगा’ अभियान चला रही है। इसके लिए देशभर के 25 करोड़ से ज्यादा घरों में तिरंगा फहराया जाना है इसलिए सभी तिरंगा अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें। हमे गर्व होना चाहिए कि हम इस खुशी का हिस्सा बन रहे है। 13 से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा फहराह कर देश के वीर शहीदोें को सच्ची श्रद्धांजलि देनी है। लेकिन इसके साथ ही तिरंगे का अपमान न हो इसका भी ख्याल रखना बहुत ही जरुरी है।

उमेश भाटी ने कहा कि हरियाणा सरकार ने देश के 75 वर्ष पूर्ण होने को एक महोत्सव का रुप दिया है जिसे सफल बनाने में हरियाणावासी जी जान से जुट गए है। इस मौके पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे का वितरण के बाद उपस्थित सभी सदस्यों ने तिरंगा हाथ मे लेकर भारत माता की जय और वन्दे मातरम के नारे लगाये। इस मोके पर आशा गुलानी, श्यामला तेजा, गोपाल चौहान, लोकेश गोयल, साहनी, रमेश प्रसाद, पुनीत भाटी, अनुराग, पीयूष आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!