सुशांत राजपूत के बाद अब इस एक्टर ने की आत्महत्या !

अभी बीते दिनों सुशांत सिंह राजपूत ने आत्महत्या कर ली थी जिसे लेकर बॉलीवुड में काफी हचलच मची थी। वहीं कन्नड अभिनेता सुशील गौड़ा ने मांड्या जिले स्थित अपने घर में कथित तौर पर खुदकुशी कर ली। पुलिस सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी दी। सूत्रों के मुताबिक 30 वर्षीय अभिनेता द्वारा कल की गई कथित खुदकुशी की वास्तविक वजह का अभी पता नहीं है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।
सुशील एक फिटनेस प्रशिक्षक भी थे और उन्होंने एक टीवी धारावाहिक और आने वाले फिल्म ‘सलागा’ में अभिनय किया था जिसमें दुनिया विजय मुख्य भूमिका में हैं।
सोशल मीडिया पर इस घटना पर दुख जाहिर करते हुए दुनिया विजय ने कहा, ‘उसे देखकर मैने सोचा था कि वह एक दिन हीरो बनेगा।’ फिल्म के रिलीज होने से पहले सुशील की मौत पर अफसोस जताते हुए विजय ने उनके परिवार के सदस्यों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की।



