सेक्टर 12 खेल परिसर में 20 वी जिला स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता संपन्न

फरीदाबाद (मनीष शर्मा) : फरीदाबाद जिला ताइक्वांडो संघ के ततावधान में 20 वी जिला स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन खेल परिसर सेक्टर 12 फरीदाबाद में हुआ। प्रतियोगिता के समापन पर विधायक सीमा तिरखा व किसान संघर्ष समिति ग्रेटर फ़रीदाबाद के अध्यक्ष शिवदत्त वशिष्ठ एडवोकेट ने खिलाडियों को मेडलों का वितरण किया।

वशिष्ठ ने कहा की ताईक्वान्डो प्रतियोगिता संघ के द्वारा हर साल कराई जाती हैं। संघ अध्यक्ष दुष्यंत शर्मा एडवोकेट बच्चे के साथ बड़ी मेहनत करते हैं और बच्चे की समस्या के लिए हमेशा तत्पर रहे है। आगामी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी! फरीदाबाद जिला ताइक्वांडो संघ के सचिव रामधन ने बताया की संघ के प्रधान एडवोकेट दुष्यंत शर्मा एडवोकेट ने विधायक सीमा तिरखा व शिवदत्त वशिष्ठ एडवोकेट को स्मर्ति चिन्ह देकर सम्मानित किया। सब जूनियर गर्ल्स के 16 किलो भार वर्ग में आरना बजाज गोल्ड मेडल, जिया सिल्वर मेडल, आयशा सिंघल ब्रोंज मेडल, 18 किलो भार वर्ग में वानिया मंगला स्वर्ण पदक, अमाया गोयल रजत पदक, आराध्या शर्मा, अर्चिसा अग्रवाल ने कांस्य पदक पर कब्जा किया। इस मौक़े पर बच्चों का परिवार वाँ ताइक्वांडो संघ के पदाधिकारी मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!