निकिता तोमर के हत्यारों को जल्द से जल्द फांसी की सजा देने की मांग

फरीदाबाद ! फरीदाबाद में महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सुधा भारद्वाज ने बहन निकिता तोमर के घर पर शोक प्रकट करते हुए उनके घरवालों को इस केस में उचित से उचित कार्यवाही करने की सांत्वना दी। साथ ही उन्होंने प्रियंका भारद्वाज कक्कड़ (जिला अध्यक्ष महिला कांग्रेस ) की अध्यक्षता में सैकड़ों महिलाओं के साथ बी के चौक पर निकिता तोमर के हत्यारों को जल्द से जल्द फांसी की सजा देने की मांग करते हुए प्रदर्शन किया।

इस मौके पर सुधा भारद्वाज ने भारत की पहली प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर उनको सैकड़ों महिलाओं के साथ श्रद्धांजलि दी। इस कार्यक्रम में सोनू चौधरी, नसीमा खान, ममता अरोरा, दिशा गौतम, धर्मवती, गजना लांबा, माया नगर, सपना, उर्मिला, उषा आदि महिलाएं उपस्थित रही।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!