हत्या के मामले में अपराध शाखा DLF की टीम ने आरोपी को किया गिरफ्तार

फरीदाबाद : पुलिस उपायुक्त अपराध मकसूद अहमद के द्वारा अपराधिक मामलों में शामिल आरोपियो की धर-पकड़ के दिए गए दिशा-निर्देश के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए अपराध शाखा DLF की टीम ने एक हत्या के के मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी मनोज वासी गांव अघोरी जिला बदायूँ उत्तर प्रदेश हाल अमर कॉलोनी फरीदाबाद का रहने वाला है, जिसको अपराध शाखा टीम ने अपने गुप्त सूत्रों से प्राप्त सूचना से भूपानी एरिया से गिरफ्तार किया है।
पुलिस प्रवक्ता ने अधिक जानकारी देते हुए बतलाया कि 8 मार्च को थाना भूपानी में मृतक की बहन रेखा वासी अमर कॉलोनी भूपानी ने अपनी दी शिकायत में बताया कि उसका बडा भाई रवि (26) धर्म कांटा भूपानी पर नौकरी करता है। वह 06 फरवरी को घर नही आया। सुबह धर्म कांटा मालिक के लडके का फोन आया कि रवि धर्म कांटा पर मृत पडा है। 06 फरवरी को उसके भाई के साथ मनोज नाम का लडका था। मनोज रवि के साथ धर्म कांटे पर काम करता था उसके भाई की मृत्यु के बाद मनोज रवि का फोन देकर गया था, शक है कि मनोज ने ही उसके भाई रवि की हत्या की है। जिसके संबंध में थाना भूपानी में हत्या की धाराओं में मामला दर्ज किया गया।
आरोपी से पूछताछ में सामने आया कि वह रवि के साथ धर्म कांटे पर ट्रैक्टर से सामान ढोने का काम करता है। 06 फरवरी को उसने रवि के साथ रात्रि करीब 9.00 बजे शराब पी थी और किसी बात को लेकर दोनों में झगडा हो गया। आरोपी ने रवि को ट्रैक्टर से धक्का मार दिया, रवि निचे गिर गया। मनोज ने ट्रैक्टर से उत्तर कर रवि के सिर में लोहे की रोड से चोट मारी। आरोपी को मामले में पूछताछ व बरामदगी के लिए पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा।



