क्रेडिट कार्ड से 2 लाख रुपये की धोखाधडी, थाना कोतवाली की टीम ने गुजरात से एक आरोपित को किया काबू

फरीदाबाद : थाना कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत क्रेडिट कार्ड से पैसे निकालकर बैंक खाता में ट्रांसफर करने के नाम पर 2 लाख रुपये की धोखाधडी के एक मामले में थाना कोतवाली की टीम ने एक आरोपित सागर राजू गुंजाल वासी महाराष्ट्र को 9 सितम्बर को गुजरात से गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता अनुसार कपिल निवासी ककड़ीपुर, पलवल ने पुलिस को शिकायत में बताया कि पैसों की आवश्यकता होने पर उसने सर्च ईंजन से Sunshine Payment Solution के संबंध में जानकारी प्राप्त की। वहां मिले मोबाइल नंबर पर संपर्क करने पर राकेश नामक व्यक्ति ने क्रेडिट कार्ड से बैंक खाते में पैसे ट्रांसफर करने के लिए 0.75 प्रतिशत चार्ज लेने की बात कही। इसके बाद राकेश ने WhatsApp के माध्यम से संपर्क कर उसे एक व्यक्ति से मिलने के लिए फरीदाबाद बुलाया। जब वह फरीदाबाद में उस व्यक्ति से मिला और उस व्यक्ति के बताये अनुसार प्रक्रिया पूरी कराने के बाद उसके क्रेडिट कार्ड से 1-1 लाख रुपये की दो ट्रांजेक्शन कर कुल 2 लाख रुपये निकाल लिये गये, जबकि उक्त राशि उसके बैंक खाते में जमा नहीं हुई। जिस शिकायत पर थाना कोतवाली में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया।

प्रारंभिक जांच में सामने आया कि आरोपित सागर के खाता में धोखाधडी के दो लाख रूपये आये थे। जिसको माननीय अदालत में पेश कर आगामी पूछताछ के लिए 5 दिन पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!