Flexi Loan दिलाने के नाम पर 2,00,000 रुपये की ठगी, 2 खाताधारक आरोपी गिरफ्तार, साइबर थाना NIT की कार्रवाई
जुड़वा भाई है आरोपित, एक के खाता में 1,80,000 रुपये व दुसरे में 20,000 रुपये आये

फरीदाबाद : पुलिस प्रवक्ता अनुसार पर्वतीय कॉलोनी फरीदाबाद निवासी एक व्यक्ति ने साइबर थाना NIT में दी अपनी शिकायत में बताया कि मई 2026 में उसके पास एक अंजान नंबर से कॉल आया जिसने उसे Flexi Loan का ऑफऱ दिया और कहा कि उसे इस लोन के अलावा कोई भी शुल्क नही देना पडेगा परंतू कथित व्यक्ति ने शिकायतकर्ता को लोन 15.8% की दर पर दिलाया और 22,000 रुपये का एक अन्य शुल्क भी लगा दिया। इस तरह इस ब्याज की दर व 22,000 रुपये रिफंड दिलाने के नाम पर कथित व्यक्ति ने शिकायतकर्ता से 2,00,000 रुपये ट्रांसफर करवा लिये। जिसके बाद उसे कोई पैसा वापस नही मिला, जिस शिकायत पर साइबर थाना NIT में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच आरंभ की गई।
उन्होंने बताया कि साइबर थाना एनआईटी की टीम ने कार्रवाई करते हुए दो खाताधारकों को साकेत मेट्रो स्टेशन दिल्ली से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है जिनके नाम शुभ व शुभांश वासी महरौली दिल्ली है।
प्रारंभिक जांच में सामने आया कि दोनों आरोपित जुड़वा भाई है। शुभ के खाता में ठगी के 1,80,000 रुपये व शुभांश के खाता में 20,000 रुपये आये थे। शुभ B.tech व शुभांश BBA की पढाई कर रहा है। दोनों को माननीय न्यायलय में पेश कर जेल भेजा गया है।



