10 लाख की लॉटरी लगने का झांसा देकर 4,27,100 रुपये की ठगी, खाताधारक सहित 2 आरोपी गिरफ्तार
साइबर थाना बल्लभगढ की कार्रवाई

फरीदाबाद : फरीदाबाद पुलिस द्वारा साइबर अपराधियों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। लॉटरी लगने का झांसा देकर 4,27,100 रुपये की ठगी के एक मामले में कार्रवाई करते हुये साइबर थाना बल्लभगढ की टीम ने खाताधारक सहित 2 आरोपितों को गिरफ्तार किया है जिनकी पहचान प्रकाश(34) व जीतेश(26) वासी जिला बदायूँ, उत्तरप्रदेश के रुप में हुई है।
पुलिस प्रवक्ता अनुसार बल्लभगढ वासी एक व्यक्ति ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि उसने फेसबुक पर 200 रुपये की लॉटरी का विज्ञापन देखा, जिस पर एक मोबाईल नंबर लिखा था। मोबाईल नंबर से व्हॉट्सएप पर एक स्कैनर भेजा गया, जिस पर शिकायतकर्ता ने 200 रुपये भेज दिये, फिर शिकायतकर्ता के पास एक अंजान नंबर से कॉल आया जिसने कहा कि वह गांधी ब्रदर्स लुधियाना से बोल रहा है आपकी 10 लाख रुपय की लॉटरी लगी है, इस तरह शिकायतकर्ता को 10 लाख की लॉटरी लगने की बातो का झांसा देकर कथित ठगो ने उससे अलग-अलग ट्रांजेक्सन में कुल 4,27,100 रुपये ट्रांसफर करवा लिये, जिसके बाद उसे कोई पैसा वापस नही मिला। जिस शिकायत पर साइबर थाना बल्लबगढ में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया।
पूछताछ में सामने आया कि आरोपी प्रकाश खाताधारक है, जिसके खाता में ठगी के 49,400 रुपये आये थे। जिसने अपना खाता आगे जीतेश को दिया था व जीतेश ने यह खाता आगे ठगो को दिया था। प्रकाश तीसरी पास है व ऑटो चलाता है वहीं जीतेश 9वीं पास है। प्रकाश को जेल जेल भेज दिया गया है वहीं जीतेश को 8 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।



