1200 लोगों को खाना एवं 50 परिवारों को पहुंचाया राशन

फरीदाबाद, 20 अप्रैल ! टीम विजय प्रताप द्वारा लॉक डाउन पीरियड में गरीब एवं जरूरतमंदों की सहायता के लिए चलाया जा रहा अभियान लगातार जारी है। इसी अभियान को जारी रखते हुए टीम विजय प्रताप ने सोमवार को लक्कड़पुर, खोरी, फतेहपुर, दयालनगर, जमाई कॉलोनी, कल्याणपुरी, नेहरू कॉलोनी, नवादा कॉलोनी में 1200 लोगों को खाने के पैकेट बंटवाए एवं 50 परिवारों तक राशन पहुंचाया।

टीम विजय प्रताप द्वारा लॉकडाउन के तहत गरीब एवं असहायों के लिए चलाया जा रहा अभियान लगातार जारी है और अभी तक बडख़ल विधानसभा क्षेत्र के हजार से भी अधिक परिवारों तक वह मदद पहृुंचा चुके हैं। इसके लिए उनकी टीम पूरी तरह प्रयासरत्त है और सोशल डिस्टेंसिंग एवं सैनिटाइजर का प्रयोग करते हुए लोगों को राशन ही मुहैय्या नहीं करा रहे बल्कि खाना भी वितरित कर रहे हैं। लॉकडाउन लगने के बाद से ही टीम विजय प्रताप लगातार सेवा के क्षेत्र में कार्य कर रही है। समस्त बड़खल विधानसभा क्षेत्र में सर्वे करके वह उन लोगों तक राशन मुहैया करा रहे हैं, जिनको वास्तव में सहायता की आवश्यकता है। इस मौके पर उन्होंने टीम के कार्यकर्ताओं सुल्ली, राहुल सरदाना, रविन्द्र भड़ाना, मनोज भड़ाना, मयन भड़ाना आदि ने अनेक क्षेत्रों में लोगों के पास जाकर खाने के पैकेट मुहैया कराए।   

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!