यूनिवर्सल अस्पताल के स्वास्थ्य जांच शिविर में 155 लोगों की हुई स्वास्थ्य जांच

फरीदाबाद (मनीष शर्मा) : यूनिवर्सल अस्पताल ने स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन गया । शिविर में करीब 155 लोगों ने स्वास्थ्य जांच कराई। मौसम को ध्यान में रखते हुए अस्पताल के डाक्टरों ने स्वस्थ रहने के टिप्स देिए। खानपान के प्रति जागरूक किया। चेयरमैन व हृदय रोग विशेषज्ञ डा. शैलेश जैन ने कहा कि इन दिनों शुगर और बीपी के मरीज नियमित रूप से जांच कराते रहें। पुराने हृदय रोगी रेगुलर डाक्टर के संपर्क में रहें। गर्मी में डायरिया, बुखार या गला संक्रमण नपनता है। ऐसे में अपनी मर्जी से कोई भी दवा लेना ठीक नहीं है। महिला रोग विशेषज्ञ डा. रीति अग्रवाल ने कहा कि गर्मियों में हल्का, सुपाच्य और पानी से भरपूर भोजन करना सबसे अच्छा होता है। मौसमी फल, हरी सब्जियां, दही, छाछ और प्राकृतिक पेय पदार्थ शरीर को ठंडा रखने में मदद करते हैं। इसके अलावा सही डाइट अपनाने से पाचन तंत्र भी बेहतर रहता है और शरीर की इम्यूनिटी मजबूत बनी रहती है।

उन्होंने कहा कि जिन महिलाओं में रक्त की कमी है। वह डाक्टर की सलाह से दवा लें और पौष्टिक आहार लें। रक्त की कमी को हरी सज्बियों के सेवन से पूरा किया जा सकता है। किसी भी तरह की बीमारी के इलाज के मामले में लापरवाही बरतना ठीक नहीं है। जागरूकता जरूरी है उन्होंने कहा कि हर नागरिक अपने स्वास्थ्य को लेकर के जागरूक रहे तो निश्चित ही कई बीमारियों से बचाव संभव है

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!