एक सप्ताह में 17 साइबर अपराधी गिरफ्तार, ₹32,16,583/- बरामद, 24,04,029/-रू रुपए खातों में फ्रिज
साइबर ठगी पर तुरंत 1930 पर सूचित करें

फरीदाबाद : पुलिस आयुक्त सतेंद्र कुमार गुप्ता के मार्गदर्शन में फरीदाबाद पुलिस की साइबर थानों की टीम द्वारा ठगों पर लगातार प्रभावी कार्रवाही की जा रही है। 23 से 29 मई के बीच फरीदाबाद पुलिस के तीनों साइबर थानों की टीम ने 17 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार कर ₹32,16,583 बरामद किये हैं।
पुलिस प्रवक्ता अनुसार फरीदाबाद पुलिस की साइबर थानों की टीम ने 7 मुकदमों में कार्रवाई करते हुए 17 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। जिसमें साइबर थाना एनआईटी के 2, सेंट्रल के 4 व बल्लभगढ के 1 मामला शामिल है। इस दौरान साइबर थाना की टीमों ने ₹32,16,583/- बरामद किये हैं। इसी प्रकार 314 शिकायतों का निस्तारण कर 24,04,029/-रू खातों में फ्रिज कराये हैं। साइबर थानों की टीम द्वारा यह कार्रवाई 23 से 29 मई के बीच एक सप्ताह के दौरान की गई है।
उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपितों में राघव गांधी, आबिद, मोहम्मद नईम, सचिन कुमार, सूरज गुप्ता, मोहम्मद शाद जफर अली, अंशुमान सिंह, मोहम्मद नोमान, अमर सिंह, उमेद सिंह, रणजीत सिंह, प्रभात कुमार, अभिषेक राणा, प्रशांत, सरबजीत सिंह, तरुणधीर व एक महिला का नाम भी शामिल है।
फरीदाबाद पुलिस की आमजन से अपील है कि जागरूक बने, लालच में ना आयें। साइबर ठगी के मामले में तुरंत 1930 पर कॉल कर शिकायत दर्ज करें तथा ऑनलाइन वेबसाइट www.cybercrime.gov.in पर भी शिकायत भेजें।



