2 झपटमार गिरफ्तार, क्राईम ब्रांच सेक्टर-48 की कार्रवाई, छीना गया मोबाइल फोन बरामद

फरीदाबाद : फरीदाबाद पुलिस द्वारा अपराध व अपराधियों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। क्राईम ब्रांच सेक्टर 48 की टीम ने थाना मुजेसर क्षेत्र के अंतर्गत मोबाइल फोन छीनने के एक मामले में 26 फरवरी को आरोपी नफीश व राशिद वासी गांव गोच्छी मुजेसर फरीदाबाद को गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता अनुसार रितेश वासी सिकरी ने थाना मुजेसर में दी अपनी शिकायत में बताया कि 9 फरवरी को जब वह पंजाब रोलिंग चौक सेक्टर 23 फरीदाबाद पर मौजूद था तो मोटरसाइकिल पर 2 नौजवान आये और उसका फोन छीनकर फरार हो गये। जिस संबंध में थाना मुजेसर में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया।

आरोपितों से पूछताछ में सामने आया कि नशा करने के आदी है तथा नशापुर्ति के लिये उन्होंने इस वारदात को अंजाम को दिया था। आरोपितों से चोरीशुदा मोबाईल बरामद कर लिया गया है। नफीश पर 5 व राशिद पर 2 दो मुकदमें पूर्व में भी दर्ज है। जिनको माननीय न्यायलय में पेश कर जेल भेजा गया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!