25 जून काला दिवस व आपातकाल विरोध दिवस पर वर्चूअल गोष्ठी आयोजित

फरीदाबाद : पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने 25 जून को ही आपातकाल लगाया था, जिसे भारत के इतिहास में काला दिवस के रूप में जाना जाता है। भाजपा हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी ओम प्रकाश धनखड़ के निर्देशानुसार प्रदेश उपाध्यक्ष व हरियाणा महिला मोर्चा प्रभारी आदरणीय संतोष यादव तथा भाजपा हरियाणा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्षा सुमित्रा चौहान के नेतृत्व में इस दिन को भाजपा महिला मोर्चा हरियाणा ने काला दिवस व आपातकाल विरोध दिवस के रूप में मनाते हुए प्रदेश स्तर पर वर्चूअल गोष्ठी का आयोजन किया। गोष्ठी में हरियाणा की सभी बहनों को, गोष्ठी के मुख्य अथिति भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं आपातकाल के प्रत्यक्ष साक्षी गोविंद भारद्वाज का सम्बोधन प्राप्त हुआ। प्राची खुराना ने सुचारु रूप से वर्चूअल गोष्ठी का संचालन किया।

वर्चूअल गोष्ठी में गोविंद भारद्वाज ने हरियाणा महिला मोर्चा की सभी बहनों को संबोधित करते बताया कि किस प्रकार 47 वर्ष पूर्व इंदिरा गांधी ने सत्ता लोलुपता में देश पर आपातकाल थोप दिया था। इंदिरा ने तानाशाही रवैया अपनाते हुए प्रेस पर सेंसरशिप, विपक्षी नेताओं को जेल व नागरिक अधिकारों को समाप्त कर मनमानी की। मौलिक अधिकारों को कुन्द कर दिया गया। लोकतंत्र बहाल करने के आंदोलन के कारण अटल बिहारी वाजपेयी, लालकृष्ण आडवाणी, जयप्रकाश नारायण, मोररजी देसाई समेत कई विपक्षी नेताओं को अनेक असहनीय यातनाओं से गुज़ारना पड़ा।

संतोष यादव ने बताया कि उक्त अवसर पर आपातकाल के विरोध लड़ाई में जिन लोगों ने भाग लिया था उनमें से अधिकतर लोगों का निधन हो गया । उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए सभी बहनों ने 2 मिनट का मौन रखा और बताया कि भारतीय जनसंघ के सर्वाधिक कार्यकर्ताओं को जेल की सलाखों के भीतर 19 महीने काटना पड़ा।

भाजपा हरियाणा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्षा सुमित्रा चौहान में बताया देश के इतिहास में 25 जून 1975 का दिन लोकतंत्र पर काला दाग लेकर आया था। तत्कालीन इंदिरा गांधी सरकार द्वारा लोकतांत्रिक व्यवस्था को खत्म कर तानाशाहीपूर्ण रवैए से राजनीतिक चेतना को कुचलकर आपातकाल लागू किया गया था। इस दौरान देश के लोकतंत्र को बचाने के लिए राष्ट्र प्रेमियों ने सत्ता के हथियारों से होने वाले अनेकों कष्ट, यातनाएं, अत्याचार सहे लेकिन, संघर्ष जारी रखा। अंतत: 21 मार्च 1977 को आपातकाल समाप्त हुआ।

प्रदेश स्तरीय वर्चूअल गोष्ठी में हरियाणा प्रदेश महिला मोर्चा से परवीन जोशी, मीना परमार, कुसुम महाजन, मीना चौहान, रंजीता मेहता, राज राणा बलियान, प्राची खुराना, पूनम भटनागर, नेहा धवन, सुमन दहिया, सुंदरी खत्री, गायत्री यादव, हेमलता तंवर, राजबाला शेओरण तथा सभी जिला अध्यक्ष बहनों की गरिमामय उपस्थिति रहीं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!