27 गौ वंशों से भरा छ: टेरा ट्रक लिव फॉर नेशन संगठन व हरियाणा गौ रक्षा दल मेवात ने पकड़ा

फरीदाबाद : लिव फॉर नेशन संगठन व हरियाणा गौ रक्षा दल मेवात गऊ रक्षा के लिए दिन-रात तत्पर रहती है। कहीं भी कोई गौवंश चुराने वाला शहर में आता है तो उनकी पैनी नजरों से बच नहीं पाता। वहीं संगठन व दल को सूचना मिली कि उत्तर प्रदेश से मेवात छ: टेरी ट्रक गौवंश लेकर जाएगा। लिव फॉर नेशन सगंठन व हरियाणा गौ रक्षा दल मेवात की टीमों द्वारा नाकाबंदी की गई। पूरी रात बीतने के बाद सुबह के समय गाड़ी को मलाइका रोड, उटावड़, मेवात में देखा गया। जिस पर कार्यवाही करते हुए गऊ रक्षकों ने गाड़ी को अपने कब्जे में ले लिया, जिसमें 27 गौ वंश मिले। उन्होंने तुरंत पुलिस को खबर की और गौ वंशों को बहिन गौशाला छोड़ा और उटावड़ थाने में तस्करो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।

गऊ रक्षकों का कहना है कि यह गाड़ी बार-बार तस्करी करते हुए पकड़ में आती है। कड़े कानूनों के बावजूद यह गाड़ी बार-बार छुट जाती है। सभी हिन्दू संगठनों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर से अपील की है कि गौ वंशों की तस्करी हर रोज जोरो पर हो रही है वह गौरक्षकों की मदद करें और गौ वंश में इस्तेमाल होने वाली गाडिय़ों को पकडऩे के बाद ना छोड़ा जाए।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!