मुख्यमंत्री ने बिल्डर एसोसिएशन के प्रेसिडेंट आकाश गुप्ता के ऑफि़स के आगे अपना क़ाफि़ला रोका और गाड़ी से उतरकर ग्रीनफ़ील्ड के विकास को लेकर बातचीत की

फरीदाबाद : मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने फऱीदाबाद से दिल्ली जाते समय रास्ते में ग्रीन फ़ील्ड कॉलोनी का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने ग्रीन फ़ील्ड के लोगों से मुलाक़ात की। कॉलोनी के लोगों ने मुख्यमंत्री का आभार जताया। मुख्यमंत्री ने कॉलोनी के ग्रीन्फ़ील्ड डीलर और बिल्डर एसोसिएशन के प्रेसिडेंट आकाश गुप्ता के ऑफि़स के आगे अपना क़ाफि़ला रोका और गाड़ी से उतरकर ग्रीनफ़ील्ड के विकास को लेकर बातचीत की। कॉलोनी के लोगों का कहना था कि उन्होंने पहले ही मीटिंग में उनकी वर्षों पुरानी समस्या का हल कर दिया। बता दें कि ग्रीवेंस कमेटी की मीटिंग में मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने ग्रीन फ़ील्ड फऱीदाबाद को रखरखाव के लिए नगर निगम को सौंपने के आदेश दिए थे।



