faridabad crime गाजीपुर रोड, डबुआ कालोनी में गोली चलाने व मारपीट के मामलें में 3 आरोपी गिरफ्तार

अपराध शाखा सेक्टर 30 की टीम ने की कार्रवाई

faridabad crime news : फरीदाबाद पुलिस द्वारा अपराधियों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है, इसी कडी में 8 सितम्बर की सुबह गाजीपुर रोड, डबुआ कालोनी में घर में घुसकर गोली चलाने व मारपीट के एक मामलें में अपराध शाखा सेक्टर 30 की टीम ने 3 आरोपियों को डबुआ क्षेत्र से गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि आकाश बैंसला वासी गाजीपुर रोड डबुआ कालोनी ने थाना डबुआ में दी अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि 8 सितम्बर को सुबह करीब 4.45 बजे वह अपने घर पर सो रहा था, तभी कमल बडाना व अन्य 6/7 व्यक्ति उसके घर में घुसे और दरवाजा तोडने की कोशिश की। जब दरवाजा पूरी तरह से नही टूट पाया तो मकान के जंगला से कमल ने शिकायतकर्ता पर दो फायर किये, जिसमें वह बाल बाल बच गया। इसके उपरांत उसकी मां ने जब शोर मचाकर बचाव किया तो उसके साथियो ने शिकायतकर्ता की मां के सिर व पैरो में चोट मारी, जिस पर थाना डबुआ में हत्या के प्रयास, मारपीट व शस्त्र अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।

उन्होंने आगे बताया कि मामले की गंभीरता के मध्यनजर अपराध थाखा सेक्टर 30 को आरोपियों की गिरफ्तार बारे निर्देशित किया गया। जिस पर अपराध शाखा सेक्टर 30 की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना के 24 घंटे के अंदर अंदर ही मुख्य आरोपी कमल भडाना के भाई प्रवींद्र भडाना, जितेंद्र भडाना वासियान गांव पावटा मोहताबाद हाल डबुआ कालोनी व राशिद मैनपुरी उत्तर प्रदेश हाल संत नगर ओल्ड फरीदाबाद को डबुआ कालोनी से गिरफ्तार किया है। दोनों भाई घटना के षडयंत्र में शामिल थे।

पुछताछ मे सामने आया कि मुख्य आरोपी कमल भडाना जेल में बंद था, जहां पर उसका शिकायतकर्ता के साथ झगडा हुआ था। जिसकी रंजिश रखते हुए कमल ने अपने भाई परविंदर व जितेंद्र के साथ मिलकर शिकायतकर्ता को खत्म करने का षड्यंत्र बनाया। फिर कमल ने अपने साथी राशिद व अन्य के साथ मिलकर 8 सितंबर की सुबह शिकायतकर्ता के घर में घुसकर गोली चलाई।

आरोपितों को माननीय अदालत में पेश किया गया, जहां से परविंदर व जितेंद्र के जेल में बंद करने के आदेश हुए हैं तथा राशिद को 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। मुख्य आरोपी सहित अन्य आरोपियों की तलाश जारी है…..

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!