वाहन चोरी के अलग-अलग मामलों में 3 आरोपी गिरफ्तार, 3 मोटरसाईकिल बरामद

फरीदाबाद : फरीदाबाद पुलिस की वाहन चोरों पर लगातार कार्रवाई जारी। इसी क्रम में कार्रवाई करते हुए क्रांइम ब्रांच उंचा गांव की टीम ने दो अलग-अलग मामलों में 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार।

पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि क्रांइम ब्रांच उंचा गांव की टीम ने सद्दाम(20) वासी बडखल NIT फरीदाबाद को मोटरसाईकिल सहित सेक्टर 3 से, चांद मोहम्मद(24) व सोहेल वासी गांव बडखल NIT फरीदाबाद को मोटरसाईकिल सहित सेक्टर 7 से गिरफ्तार किया है। तीनों आरोपियों पर संबंधित थाना में चोरी की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

आरोपियों को माननीय अदालत में पेश कर जेल भेजा गया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!