कूलर ठीक करते समय करंट लगने से एक दम्पत्ति की मौत !

नोएडा, 19 अगस्त ! नोएडा के सूरजपुर थाना क्षेत्र के कस्बा सूरजपुर में देर रात कूलर ठीक करते समय करंट लगने से एक दम्पत्ति की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि सूरजपुर थाना क्षेत्र के कस्बा सूरजपुर में भोला हलदर (40) और उनकी पत्नी सरस्वती हलदर (36) देर रात अपना कूलर ठीक कर रहे थे, तभी करंट लगने से दोनों की मौत हो गई।

पुलिस ने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लिया। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने बताया कि मृतक के परिजन अगर किसी के खिलाफ कोई शिकायत करते हैं, तो मामला दर्ज कर पुलिस जांच करेगी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!