33वें INDUS-TECH – Machine Tools & Automation Expo का होगा आयोजन

फरीदाबाद : मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन, फरीदाबाद के सहयोग से द्रोणाचार्य इवेंट्स के 33वें INDUS-TECH – Machine Tools & Automation Expo का आयोजन कर रहा है। यह Exhibition 19 से 22 दिसंबर 2025 तक फरीदाबाद के सेक्टर-12 ग्राउंड, IOL के सामने आयोजित होगी। 9 दिसंबर को भूमि पूजन समारोह आयोजित किया गया, एमएएफ के जनरल सेक्रेटरी रामनीक प्रभाकर, द्रोणाचार्य इवेंट्स के प्रमुख दीपक चौधरी और कुलदीप के द्वारा भूमि पूजन किया गया।


यह प्रीमियर बी2बी औद्योगिक मेला फरीदाबाद, गुरुग्रम, नोइडा, गाजियाबाद, दिल्ली तथा आस-पास के औद्योगिक क्षेत्रों में विकास, नवाचार और तकनीकी प्रगति को प्रोत्साहित करने पर केंद्रित है। इन क्षेत्रों में उद्योगों के तीव्र विस्तार को देखते हुए, Industech औद्योगिक उत्पादों, मशीनरी और सपोर्ट सर्विसेज की बदलती आवश्यकताओं को पूरा करने हेतु एक महत्वपूर्ण मंच प्रदान करता है। इस मेले को औद्योगिक आगंतुकों द्वारा उत्पाद श्रेणियों की विविधता, मजबूत प्रदर्शक भागीदारी और अंतरराष्ट्रीय-स्तर के प्रदर्शनी मानकों के कारण लगातार सराहना मिलती रही है।



