350.415 किलोग्राम प्रतिबंधित पटाखें बरामद, अपराध शाखा सेक्टर-65 की कार्रवाई

फरीदाबाद : फरीदाबाद पुलिस द्वारा अवैध रूप से पटाखों की बिक्री करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अपराध शाखा सेक्टर-65 की टीम ने सीकरी गांव, में मदन के घर से 350.415 किलोग्राम प्रतिबंधित पटाखों से भरे कट्टे बरामद किए हैं। पुलिस ने मौके से मदन निवासी गाँव सिकरी फरीदाबाद को काबू किया है।

पुलिस प्रवक्ता अनुसार अपराध शाखा सेक्टर-65 की टीम को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि सीकरी गांव, में मदन अवैध रूप से पटाखे बेचने का काम करता है तथा उसने बिक्री के लिए अपने घर की छत पर बने कमरे में पटाखों से भरे प्लास्टिक कट्टे रखे हुए हैं।

उन्होंने आगे बताया कि सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मौके पर पहुंचकर मदन को काबू किया। छत पर कमरे में रखे प्लास्टिक कट्टों की जांच करने पर उनमें रॉकेट बम, सुतली बम, मुर्गा पटाखे, आकाश में छोड़ी जाने वाली आतिशबाजी, अनार, फुलझड़ी, फिरकी सहित विभिन्न प्रकार के 350.415 किलोग्राम प्रतिबंधित पटाखे मिले। पटाखों को रखने एवं बेचने के संबंध में आरोपी से लाइसेंस व परमिट मांगा गया, लेकिन वह कोई वैध दस्तावेज पेश नहीं कर सका।

आरोपी मदन के खिलाफ थाना सेक्टर-58 में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की गई है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!