387 लोगों ने टीकाकरण करवा कर शिविर का लाभ उठाया

फरीदाबाद : अग्रवाल वैश्य समाज एनआईटी फरीदाबाद व जिला स्वास्थ्य विभाग द्वारा एन.आई.टी. फरीदाबाद एयरफोर्स रोड स्थित अग्रवाल धर्मशाला में निशुल्क कोरोना टीकाकरण शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें 387 लोगों ने टीकाकरण करवा कर शिविर का लाभ उठाया। इस कार्यक्रम में अग्रवाल वैश्य समाज के प्रधान प्रवीण गर्ग व बल्लभगढ़ विधानसभा क्षेत्र के प्रधान रमेश अग्रवाल विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। प्रवीण गर्ग ने सफल आयोजन के लिए एनआईटी टीम को बधाई दी।
शिविर के संयोजक केदारनाथ अग्रवाल ने बताया कि इस तरह के शिविर आगे भी लगाए जाते रहेंगे। उन्होंने शिविर की सफलता के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ प्रमुख समाजसेवी सुरेंद्र गोयल, प्रेम प्रकाश गुप्ता, गोपाल गर्ग का सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।



