410 ग्राम गांजा बरामद, एक गिरफ्तार, क्राईम ब्रांच सेक्टर-65 की कार्रवाई

फरीदाबाद : फरीदाबाद पुलिस द्वारा अवैध नशा पर लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। क्राईम ब्रांच सेक्टर-65 की टीम ने 410 ग्राम गांजा सहित एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। जिसकी पहचान समीर खान(19) वासी आशियाना फ्लेट सैक्टर 56 फरीदाबाद के रुप में हुई है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 22 मई को क्राईम ब्रांच सेक्टर-65 की टीम ने अपने गुप्त सूत्रों से प्राप्त सूचना पर समीर खान को 410 ग्राम गांजा सहित कबाडा मार्केट मुजेसर के पास से गिरफ्तार किया था। जिसके विरुद्ध थाना मुजेसर में एन.डी.पी.एस. की धारा के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया।

आरोपित 450 ग्राम गांजा सदर बाजार दिल्ली से 4000 रुपये में खरीद कर लाया था। जिसमें से कुछ गांजा उसने बेच दिया। आरोपी को माननीय न्यायलय में पेश कर नियमानुसार कार्रवाई की गई है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!