रैडक्रास सोसाइटी फरीदाबाद ने भारती चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ धर्मेन्द्र नांदल को कोरोना वॉरियर्स के रूप में सम्मानित किया

फरीदाबाद 3 सितम्बर। रैडक्रास सोसाइटी फरीदाबाद ने भारती चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ धर्मेन्द्र सिंह नांदल को कोरोना वॉरियर्स के रूप में सम्मानित किया। श्री नांदल ने कहा कि भारती चैरिटेबल ट्रस्ट की पूरी टीम रैडक्रास सोसाइटी के सैक्रेटरी विकास कुमार, डॉ एम. पी. सिंह एवं ज्वाइंट सैकटरी का ह्रदय से आभार व्यक्त करती है।
ज्ञात हो कि कोरोना महामारी के दौरान ट्रस्ट ने लोगों की बड़ी सेवा की थी। गरीबों को खाना वितरण, मास्क वितरण, ब्लड डोनेशन कैम्प लगाना, सेनेटाइजर वितरण करना, लोगों का मुफ्त चेकअप करवाना आदि अनेक कार्य कोरोना महामारी में जनता की भलाई के लिए किए थे।



