faridabad crime गोकशी के मामलें में आरोपित गिरफ्तार, क्राईम ब्रांच सेक्टर 56 की कार्रवाई
150 किलोग्राम गाय का मांस व गोकसी के उपकरण बरामद

फरीदाबाद : पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 8 सितम्बर को क्राईम ब्रांच सेक्टर 56 की टीम गांव सिरोही फरीदाबाद के पास गस्त पर थी, जिनको अपने गुप्त सूत्रो से सूचना मिली कि गांव बिजोपुर में खाली पड़े खेतो में गाय को काटा जा रहा है। सूचना पर तुरंत कार्रवाही करते हुए पुलिस टीम ने मौका से आरोपी साजिद वासी जखोपुर फरीदाबाद को गिरफ्तार किया। जिसके खिलाफ थाना सैक्टर-58 में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया।
पूछताछ में सामने आया कि साजिद को अन्य आरोपितों ने गौकसी के लिए जखोपुर के पास खाली पडे खेतों में बुलाया था। मौका पर आरोपी साजिद सहित 4 लोग मौजूद थे, पुलिस टीम को देखकर अन्य तीन आरोपी वहां से भाग गए। आरोपी साजिद जखोपुर में बिरयानी बनाने का काम करता है।
क्राईम ब्रांच की टीम द्वारा आरोपितों की तलाश की जा रही है। मौका से 150 किलोग्राम गाय का मांस व गौकसी में प्रयोग होने वाले उपकरण बरामद किए गए है। आरोपी को स्पेशल कोर्ट पलवल में पेश कर एक दिन के पुलिस रिमांड के बाद जेल भेजा जाएगा।



