शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर 87,60,000 रुपये की ठगी, खाता उपलब्ध करवाने वाला गिरफ्तार

साइबर थाना NIT की कार्रवाई

फरीदाबाद : फरीदाबाद पुलिस द्वारा साइबर अपराधियों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर 87,60,000 रुपये की ठगी के एक मामले में कार्रवाई करते हुये साइबर थाना NIT की टीम ने अमित (53) वासी सुंदर विहार, दिल्ली हाल सेक्टर-48, गुडगांव को गिरफ्तार किया है।

आरोपित अमित ने खाताधारक मुकुल का खाता लेकर आगे ठगों को दिया था। अमित प्रोपर्टी डिलिंग का काम करता है। खाताधारक मुकुल के खाता में ठगी के 2 लाख रुपये आये थे। मुकुल को गिरफ्तार कर पहले ही जेल भेजा जा चुका है। आरोपित अमित को माननीय अदालत में पेश कर 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

बता दें कि सेक्टर 21 वासी एक व्यक्ति ने साइबर थाना NIT में दी अपनी शिकायत में बताया था कि अक्टूबर 2025 में जब वह यूट्यूब पर सर्फिंग कर रहा था तो उसने शेयर मार्केट में निवेश के बारे विज्ञापन देखा। जिस पर क्लिक करते ही उसको A1-FSL एक व्हॉट्सएप ग्रुप में जोडा गया जिसके उपरांत एक अंजान नंबर से व्हॉट्सएप कॉल आई, जिसने 2000% लाभ के साथ अपर सर्किट शेयर के परचेज एंड सेल और Fyers Securities Limited (FSL) पर DMA(डायरेक्ट मार्केट एस्सस) अकाउंट के जरिये हाई डिस्काउंट के साथ IPO अलॉटमेंट का प्लॉन बताया। जिस पर शिकायतकर्ता उनकी बातों में आ गया और फिर शिकायतकर्ता ने शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर अलग-अलग ट्रांजेक्सनस के जरिये कुल 87,60,000 रुपये भेज दिये। शिकायतकर्ता को लाभ के रूप में कोई पैसा वापस नही मिला। जिस पर साइबर थाना NIT में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया था।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!