हत्या का प्रयास के मामले में अवैध हथियार उपलब्ध करवाने वाला गिरफ्तार
अपराध शाखा ऊंचा गांव की टीम ने की कार्रवाई, मामलें में अब तक 5 आरोपी गिरफ्तार

फरीदाबाद : 14 जून को थाना तिगांव में ओमबीर वासी भुआपुर की शिकायत पर रितिक, सौरव, अंकित, प्रिंस व अन्य के विरुद्ध शिकायतकर्ता के साथ मारपीट करने व गोली मारने के संबंध में मामला दर्ज किया गया था।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि अपराध शाखा ऊंचा गांव की टीम ने अपने गुप्त सूत्रो से प्राप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए सौरभ(21) वासी गांव भुआपुर बल्लभगढ को गिरफ्तार किया है।
आरोपी सौरभ(20) से पूछताछ में सामने आया कि उनकी शिकायतकर्ता के साथ पुरानी रंजिश है। शिकायतकर्ता को मारने के लिए उसने रितिक को एक देसी कट्टा उपलब्ध करवाया था। जिसे वह मेवात से किसी व्यक्ति से 7000 रुपये में खरीद कर लाया था।
आरोपी को माननीय न्यायलय में पेश कर जेल भेजा गया है।



