89-फरीदाबाद निर्वाचन क्षेत्र के लिए निर्वाचन नामावली में दर्ज आक्षेप की सुनवाई 23 अगस्त को : एसडीएम शिखा अंतिल

फरीदाबाद, 21 अगस्त। एसडीएम फरीदाबाद शिखा अंतिल ने बताया कि मतदाता सूची द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण वर्ष 2024 के दौरान 89-फरीदाबाद निर्वाचन क्षेत्र के लिए निर्वाचन नामावली के भाग ‘ओल्ड फरीदाबाद शहर प्रेम नगर की झुग्गी’ में मतदाताओं के नाम सम्मिलित किए जाने पर आक्षेप दर्ज किया गया है। इसकी सुनवाई दिनांक 23 अगस्त 2024 को प्रातः 11:00 बजे राजकीय कन्या आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ओल्ड फरीदाबाद में होगी। अतः मतदाताओं को निर्देश दिया जाता है कि ऐसे साक्ष्य के सहित जिसे वह देना चाहे उस सुनवाई के समय उपस्थित हो। इसके पश्चात इस संबंध में किसी भी प्रकार का कोई दावा या आपत्ति स्वीकार नहीं की जाएगी।



