2 किलो 600 ग्राम गांजा सहित आरोपी को अपराध शाखा सेक्टर-56 की टीम ने किया गिरफ्तार

फरीदाबाद : पुलिस का लगातार नशा तस्करो पर प्रहार जारी है, इसी क्रम में कार्रवाई करते हुए अपराध शाखा सेक्टर-56 की टीम ने आरोपी कपिल को गिरफ्तार किया है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 12 मई को अपराध शाखा सेक्टर-56 की टीम गस्त पर थी। गस्त के दौरान अपने गुप्त सूत्रों से एक व्यक्ति द्वारा गांजा बेचने की सूचना प्राप्त हुई, जिस पर कार्रवाई करते हुए आरोपी कपिल वासी गांव हयातपुर, गुरुग्राम हाल राजीव कॉलोनी, फरीदाबाद को सेक्टर-56 से काबू करके 2 किलो 600 ग्राम गांजा बरामद किया गया है। आरोपी के विरुद्ध पुलिस थाना सेक्टर-58 में NDPS की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।
आरोपी से पूछताछ में सामने आया कि वह परचुन की दुकान चलाता था जिसको उसने नुकसान होने के कारण बंद कर दिया था। वह 3 किलो ग्राम गांजा मदनगीरी, दिल्ली से 24,000/-रू मे बेचने के लिए लेकर आया था। आरोपी को पुछताछ के लिए एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।



