व्यापारी और पत्नी की हत्या !

नोएडा, 4 नवंबर ! थाना बिसरख क्षेत्र की एक सोसाइटी में रहने वाले एक व्यापारी व उनकी पत्नी की अज्ञात बदमाशों ने कथित तौर पर उनके फ्लैट में घुसकर हत्या कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पुलिस ने बताया कि थाना बिसरख क्षेत्र की चेरी काउंटी सोसायटी में रहने वाले विनय गुप्ता (55) तथा उनकी पत्नी नेहा के शव बुधवार को नौवीं मंजिल पर स्थित उनके फ्लैट में लहूलुहान अवस्था में मिले। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने बताया कि यह हत्या किन कारणों से हुई, पुलिस इसका पता लगा रही है। पुलिस मृतक के परिजनों तथा आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। सोसाइटी में लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर भी पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!