यूनिटी आफ एनजीओ की बैठक आयोजित, एकजुटता के साथ जनसेवा में समर्पित रहने की शपथ ली

फरीदाबाद : यूनिटी आफ एनजीओ की बैठक का आयोजन फरीदाबाद दशहरा मैदान के सामने रोज गार्डन में किया गया। लगभग दस संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने बैठक में हिस्सा लिया। यूनिटी ऑफ एनजीओ के संस्थापक डा.महेश वैद्य की अध्यक्षता में कार्यकारिणी का गठन किया गया जिसमें प्रधान जय शर्मा, कोषाध्यक्ष पूणम भाटिया, मीडिया प्रभारी इंदरजीत सिंह, संगठन सचिव संजय पाल, उपाध्यक्ष शैली बब्बर, चमन भाटिया एवं सम्मानित सदस्यों के रूप में अमरजीत रंधावा, जयचंद शर्म, मनीष शर्मा को नियुक्त किया गया। संस्थापक महेश वैद्य ने नव नियुक्त प्रधान को पगड़ी बाँधकर एवं अन्य पदाधिकारियों को पटका देकर सम्मानित किया एवं अन्य साथियों को भी इस संगठन से जुडऩे का आह्वान किया।

मानव उत्थान मंच, बाबा दीप सिंह जनहित सेवा दल,भारतीय स्वाभिमान सेवा परिषद, दिव्य ज्योति जन कल्याण, अशोक जन सेवा कल्याण ट्रस्ट, पीपुल्स फार एनिमलश आदि कई संगठनों के लोगों ने इस बैठक में शिरकत करते हुए एकजुटता के साथ जनसेवा में समर्पित रहने की शपथ ली।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!